{"_id":"6ab38333abbc767c950f69a9","slug":"video-man-arrested-for-engaging-in-sexual-relations-under-the-pretext-of-marriage-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामदेउरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, शादी से इनकार करने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, परतावल बाजार निवासी नवरत्न मिश्र (26) के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर 18 सितंबर को धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।