Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman arrived at the immigration office seeking entry by presenting an Indian voter ID.

Maharajganj News: पहचान छिपाकर नेपाल जाने की कोशिश करते इंडोनेशियाई महिला पकड़ी गई

Fri, 13 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A woman arrived at the immigration office seeking entry by presenting an Indian voter ID.
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली आव्रजन कार्यालय पर एक विदेशी महिला को अपनी पहचान छिपाकर भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिखाते हुए पकड़ा गया है। संदेह होने पर अधिकारियों ने पूछताछ की। उसके पास से इंडोनेशियाई पासपोर्ट बरामद हुआ है। महिला को सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे एक महिला सोनौली इमिग्रेशन कार्यालय पहुंची और नेपाल में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए भारतीय मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत किया। कार्ड पर नाम ली किम लियेन और पता कोलकाता का दर्ज था। हालांकि, महिला ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रही थी और उसके हावभाव भी इमिग्रेशन अधिकारियों को संदिग्ध लगे।
विज्ञापन

संदेह होने पर अधिकारियों ने उससे गहन पूछताछ की तो उसने अपना इंडोनेशियाई पासपोर्ट प्रस्तुत किया। पासपोर्ट में महिला का नाम रोहाना, जन्मतिथि 20 अक्तूबर 1970 और राष्ट्रीयता इंडोनेशिया दर्ज थी। पासपोर्ट 11 अगस्त 2023 को जारी हुआ था, जिसकी वैधता 11 अगस्त 2033 तक है। उसके पास भारतीय मल्टीपल एंट्री रोजगार श्रेणी का ई-3 वीजा भी था, जिसकी वैधता 9 नवंबर 2026 को समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पर कथित रूप से अपनी पहचान छिपाने, दस्तावेज में छेड़छाड़ और विदेशी नागरिकों से संबंधित नियमों के उल्लंघन का आरोप है। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे आगे की विधिक कार्रवाई के लिए बुधवार की रात करीब 12 बजे सोनौली थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अभाव में पकड़ी गई महिला
भारतीय लोगों को नेपाल जाते समय सत्यापन नहीं कराना होता है। बताया जा रहा है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी और वह एंट्री कराने के लिए आव्रजन कार्यालय पहुंच गई। वहां आईडी और महिला की भाषा देखकर संदेह हुआ। उसके बाद पूछताछ में परत दर परत खुलती चली गई।

बोले अधिकारीआव्रजन अधिकारी की तहरीर पर विदेशी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के साथ ही संबंधित एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही हैं।
- बसंत कुमार सिंह, सीओ, नौतनवा


लद्दाख के युवक की मदद से इंडोनेशियाई महिला ने बनाई भारतीय पहचान
21 साल से भारत में रह रही थी महिला, वोटर आईडी, आधार और पैन कार्ड भी बनवाए
- कोलकाता में बनी थी एनजीओ की अध्यक्ष, बौद्ध भिक्षुओं की चीन यात्रा के लिए देती थी तकनीकी सहायता
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली इमिग्रेशन कार्यालय पर पकड़ी गई इंडोनेशियाई महिला को लेकर जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि महिला ने कथित तौर पर अपनी असली पहचान और जन्मतिथि छिपाकर भारतीय दस्तावेज तैयार कराए थे। वह कोलकाता में एक बौद्ध संस्था की अध्यक्ष बनकर काम कर रही थी। इस काम में लद्दाख के एक युवक की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस अब युवक और महिला के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, महिला पिछले 21 वर्षों से भारत में रह रही थी। उसने अपनी भारतीय पहचान के लिए ली किम लियेन नाम का इस्तेमाल किया था। दस्तावेज में उसकी जन्मतिथि 29 जून 1975 दर्ज थी। महिला ने कथित तौर पर वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत कई भारतीय दस्तावेज बनवा रखे थे। वह कोलकाता स्थित ‘फो कुआंग शान कलकत्ता बुद्धिस्ट सेंटर’ नामक संस्था में अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थी।

लद्दाख के युवक के साथ मिलकर करती थी काम
जांच में जिगमत पल्जोर नामक युवक का नाम सामने आया है। वह लद्दाख का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार, महिला इस युवक के साथ मिलकर भारतीय बौद्ध भिक्षुओं की चीन यात्रा के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की इस पूरे मामले में क्या भूमिका थी और महिला के साथ उसके संबंध किस तरह के थे।


कई धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी
इस मामले में सोनौली थाने में 11 नवंबर की देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2), 336(3), 338 और 340(2) के अलावा आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 की धारा 22 और 23 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महिला की पहचान, दस्तावेज तैयार कराने के तरीके और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए लंबिनी जाने की थी योजना
सूत्रों के अनुसार, विदेशी महिला बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से लुंबिनी जाना चाहती थी। बताया जा रहा है कि वह एक धार्मिक संस्था के माध्यम से धर्म प्रचार से जुड़ी रही है और इसके सिलसिले में ताइवान में भी रह चुकी है। चीन, जापान और ताइवान में बौद्ध धर्म से जुड़ी गतिविधियों में उसकी रुचि बताई जा रही है। हालांकि, सीमा पर भारतीय पहचान पत्र दिखाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को उस पर संदेह हुआ, जिसके बाद जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article