{"_id":"6af62b1b252a9a8ed90fb340","slug":"until-now-children-under-12-years-of-age-could-not-get-a-seat-even-when-traveling-on-a-half-price-ticket-maharajganj-news-c-206-1-go11002-189099-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोडवेज बस में आधे किराए में अब बच्चों को मिलेगी पूरी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोडवेज बस में आधे किराए में अब बच्चों को मिलेगी पूरी सीट
विज्ञापन
महराजगंज। रोडवेज बसों में सफर करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। अब पांच से 12 साल तक के बच्चों को आधा किराया देकर भी पूरी सीट पर बैठने का अधिकार मिलेगा। परिवहन निगम ने इस नियम को सख्ती से लागू कराने के निर्देश जारी किए हैं।
महराजगंज डिपो में 76 रोडवेज बसों का संचालन है। एआरएम ने बताया कि परिवहन निगम को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि पांच से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों से आधा किराया तो वसूला जाता है लेकिन उन्हें बैठने के लिए अलग सीट नहीं दी जाती। कई मामलों में बच्चों को अभिभावकों के साथ एक ही सीट पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे बच्चों को सफर में काफी परेशानी होती है। वहीं अभिभावकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसे गंभीरता से लेते हुए निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन ने डिपो को निर्देश पत्र भेजा है। पत्र के मुताबिक पांच से 12 साल के बच्चों का आधा टिकट बनाया जाए और उन्हें पूरी सीट उपलब्ध कराई जाए। पांच साल से कम उम्र के बच्चों से किराया नहीं लिया जाएगा लेकिन सीट की उपलब्धता पर ही उन्हें सीट दी जाएगी। 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों का पूरा टिकट लगेगा।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी बस में परिचालक द्वारा नियम का पालन नहीं किया जाता है और शिकायत मिलती है तो संबंधित परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी डिपो के अधिकारियों को नियमित रूप से चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
बोले अधिकारी12 वर्ष के बच्चों को भी अब रोडवेज में सीट दी जाएगी। पहले आधा टिकट लेने वालों के लिए सीट की अनिवार्यता नहीं थी। नया निर्देश सभी परिचालकों को दिया गया है।
- संजय प्रेमी, एआरएम, महराजगंज