{"_id":"691b25643029cc58b70146e2","slug":"video-wrong-paddy-seeds-cause-crop-damage-farmers-submit-memorandum-to-dm-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: धान के गलत बीज से फसल का हुआ नुकसान, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: धान के गलत बीज से फसल का हुआ नुकसान, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; की ये मांग
लखीमपुर खीरी में किसानों के उत्पीड़न और नुकसान की भरपाई न होने पर भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि एक सीड कंपनी द्वारा बेचे गए सोनल धान के बीज में भारी गड़बड़ी की गई, जिससे किसानों को लगभग 60 प्रतिशत तक की फसल हानि हुई है।
किसान नेताओं ने बताया कि पैकिंग में 135 दिन की वैरायटी बताई गई, लेकिन वास्तव में 100 दिन की वैरायटी भरी गई, जिससे धान जल्दी पक गया और बालियां अत्यंत छोटी आईं। किसानों की पैदावार 40 प्रतिशत ही रह गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक द्वारा एक माह तक नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब वे मुकर रहे हैं। जबकि एजेंसी का लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद दुकान खुली है और डुप्लीकेट बीज की बिक्री जारी है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज दीक्षित और जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा किसानों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। इस दौरान किसान नीलेश कुमार, अनुज कुमार, महेश, संतोष, मोहित वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।