{"_id":"6ae097334db4ad7b0f01aafd","slug":"video-students-were-made-aware-in-police-ki-pathshala-in-lakhimpur-kheri-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, अपराधों से बचाव के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, अपराधों से बचाव के बताए तरीके
Mukesh Kumar
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:51 PM IST
Link Copied
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरु नानक देव अकादमी मैगलगंज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सड़क हादसों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक अपराधों पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन प्रलोभन में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस सहायता के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में मैगलगंज कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल ने भी बच्चों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान गुरु नानक देव अकादमी के प्रबंधक जसपाल सिंह मेहर सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।