{"_id":"6ae100b46bc959bc340c5685","slug":"sp-delegation-meets-sp-superintendent-of-police-to-protest-against-the-filing-of-a-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-188509-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुकदमे के विरोध में एसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुकदमे के विरोध में एसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल
Wed, 28 Oct 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के बाद पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला समेत करीब नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में सपा पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मिले। सपा सांसद आनंद भदौरिया और जिलाध्यक्ष रामपाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर मामले में विरोध जताया। सांसद आनंद भदौरिया ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा के लोगों ने धांधली की। इसका विरोध करने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।
मंगलवार को सपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव ‘लाला’ समेत नौ लोगों पर दर्ज मुकदमे को समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व मंत्री डॉ. आरए उस्मानी, पूर्व विधायक रामपाल सिंह यादव, उत्कर्ष वर्मा, अनुराग पटेल और रामसरन यादव शामिल रहे।