{"_id":"6ae100918b027440ff0e2a45","slug":"elderly-woman-falls-after-her-scooter-skids-into-a-pothole-run-over-by-a-truck-and-dies-on-the-spot-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-188500-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गड्ढे में स्कूटी फिसलने से गिरी वृद्धा ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गड्ढे में स्कूटी फिसलने से गिरी वृद्धा ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
Wed, 28 Oct 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
भगवती देवी। फाइल फोटो
पलियाकलां। नेशनल हाईवे 731 पर गड्ढों के कारण स्कूटी पलटने से पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर 65 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान चंबरबोझ मकनपुर निवासी भगवती देवी पत्नी दिवंगत रामाधार के रूप में हुई है।
भगवती देवी अपने पड़ोसी किशोरी लाल के साथ स्कूटी से भीरा स्थित साईं मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। जैसे ही वह पलिया-भीरा हाईवे पर टाटा मोटर के पास बनी नवनिर्मित पुलिया के पास पहुंचे, वहां हुए गहरे गड्ढे में स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कूटी चला रहे किशोरी लाल सड़क की दूसरी ओर गिर गए, जबकि भगवती देवी सीधे पीछे से आ रहे ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही हादसे के बाद भागे हुए ट्रक की पहचान कर ली गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।