{"_id":"694be46eabfb4bcf6207cf0d","slug":"video-woman-was-brutally-murdered-in-kasganj-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कासगंज में महिला की बेरहमी से हत्या...लाठी से वार कर उतारा माैत के घाट, देखता रहा पास लेटा नाबालिग बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कासगंज में महिला की बेरहमी से हत्या...लाठी से वार कर उतारा माैत के घाट, देखता रहा पास लेटा नाबालिग बेटा
कासगंज के दरियावगंज में मंगलवार रात एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। घर के अंदर चारपाई पर महिला का शव पड़ा मिला। सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या की गई। घटना के समय उनका नाबालिग बेटा दूसरी चारपाई पर डर के मारे लेटा रहा। हमलावर के जाने के बाद उसने परिजनों को घटना की सूचना दी।मृतका रेखा देवी (50) का पति सत्यपाल पंजाब में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे गांव का ही एक युवक घर में घुसा और सो रही महिला के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। हमले के समय मृतका का छोटा बेटा रामू (15) पास की दूसरी चारपाई पर सो रहा था। डर के कारण वह चुपचाप लेटा रहा कि कहीं हमलावर उस पर भी वार न कर दे। हमलावर के जाने के बाद बेटे ने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। सूचना पर दादी सुखदेवी और चाचा अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के बेटों में रामू (15), तिलक (17) और जनसंत (25) शामिल हैं। जनसंत और बेटी पपीता की शादी हो चुकी है। रामू को छोड़कर परिवार के अन्य सदस्य पंजाब में रहते हैं। बताया जा रहा है कि महिला एक माह पहले ही पंजाब से गांव लौटी थीं। घटना की सूचना पर थाना पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। परिजनों के अनुसार आरोपी शराब पीने का आदी है। आए दिन विवाद करता रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।