फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Day 2 Of Satya Sanatan Swabhiman Yatra Digvijaya Singh Sharp Remark news in hindi

एमपी: सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह के तीखे तेवर, बोले- बेशर्मों को ही फर्क पड़ेगा

Wed, 21 Oct 2026 03:31 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 03:31 PM IST
सार

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन 2200 से अधिक पंजीकृत यात्रियों का कारवां कानीपुरा से तराना विधानसभा क्षेत्र पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के तीखे बयान, अमृता राय की प्रतिक्रिया और श्रद्धालुओं का उत्साह चर्चा में रहा।

विज्ञापन
Day 2 Of Satya Sanatan Swabhiman Yatra Digvijaya Singh Sharp Remark news in hindi
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन राजनीति, अध्यात्म और तीखे बयानों का संगम देखने को मिला। 1000 किलोमीटर से अधिक लंबी इस गैर-राजनीतिक पदयात्रा में 2200 से अधिक पंजीकृत यात्री पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दूसरे दिन यात्रा कानीपुरा से तराना विधानसभा क्षेत्र तक पहुंची। इस दौरान मीडिया से दूरी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के तल्ख बयान चर्चा का प्रमुख विषय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

यात्रा के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने दिग्विजय सिंह से तीखे सवाल पूछे, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "जो लोग बेशर्म होंगे, उन्हें इस यात्रा से फर्क पड़ेगा और जिनमें शर्म नहीं है, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।" उनके इस बयान ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान शिव के आशीर्वाद से जोड़ा बारिश को
यात्रा की आधिकारिक प्रवक्ता अमृता राय ने कहा कि यात्रा का कितना प्रभाव पड़ रहा है, इसका आकलन जनता और श्रद्धालु स्वयं करेंगे। उन्होंने बीती रात हुई बारिश का जिक्र करते हुए इसे भगवान शिव के गंगा स्वरूप आशीर्वाद से जोड़ा। उनके अनुसार, बारिश से यात्रियों का उत्साह और बढ़ा है।


पढ़ें: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी,107 पदों के लिए 1 नवंबर को होगी परीक्षा

उत्साह और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहा कारवां
कानीपुरा से आगे बढ़ी यात्रा ने देवनखेड़ी-ताजपुर में अपना पहला पड़ाव पूरा किया। इसके बाद यात्रा ग्राम सिंदुरिया की ओर रवाना हुई, जहां रात्रि विश्राम निर्धारित किया गया है। यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते रथ, कलश यात्रा और डीजे की धुन पर झूमते भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए दिग्विजय सिंह की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पूरी पदयात्रा में केवल निर्धारित दो नारे ही लगाए जाएंगे।

कांग्रेस के दिग्गजों और नाथ समाज के पदाधिकारियों की मौजूदगी
देशभर से पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और राजस्थान से आए नाथ समाज के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने यात्रा की भव्यता बढ़ाई है। यात्रा का कारवां अब उज्जैन जिले की तराना विधानसभा क्षेत्र में पहुंच चुका है, जहां स्थानीय स्तर पर इसका स्वागत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed