{"_id":"6af5aa81df0035fb14097cc4","slug":"video-uproar-following-students-death-in-maharajpur-last-rites-performed-after-four-hours-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महाराजपुर में छात्र की मौत पर हंगामा, चार घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महाराजपुर में छात्र की मौत पर हंगामा, चार घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र सचिन गोस्वामी की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार करने लगे।
सूचना पर महाराजपुर, नर्वल और चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इससे करीब चार घंटे बाद अंतिम संस्कार हो पाया। परिजनों द्वारा डोमनपुर के गंगाघाट पर शव को दफन कर अंतिम संस्कार किया।
घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है आठवीं का छात्र सचिन खेत से घर लौट रहा था, तभी सिकटिया बाजार के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम परिजनों को सौंप दिया था।
मृतक सिकटिया निवासी रामशरण गोस्वामी का मंझला बेटा था और कक्षा आठ में पढ़ता था। परिवार में मां कौशल्या और दो भाई हैं। पुलिस द्वारा दो से ढाई सौ कैमरे खंगाले गए है लेकिन अभी दुर्घटना करने वाले वाहन के संबंध में जानकारी नहीं हो पाई है।
थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।