{"_id":"6a8dc3bb61e5e893d20c5369","slug":"video-shuklaganj-youths-risk-lives-performing-stunts-from-new-ganga-bridge-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: नवीन गंगापुल से स्टंटबाजी कर जान जोखिम में डाल रहे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: नवीन गंगापुल से स्टंटबाजी कर जान जोखिम में डाल रहे युवक
गंगा उफान पर हैं। ऐसे में बहाव भी काफी तेज है लेकिन नवीन गंगापुल से स्टंटबाजी करने वाले युवक अपनी जान जोखिम में डाल कर पुल की रेलिंग पर चढ़ कर गंगा में छलांग लगा रहे है। जिन्हें देखने के लिए पुल मार्ग पर भीड़ लग रही है। ऐसे में जाम की स्थिति भी बन रही है।
नवीन गंगापुल के बालू घाट और आनंद घाट छोर पर पुल की रेलिंग पर चढ़ कर युवा स्टंट करते हुए गंगा नदी में छलांग लगाते हुए अपने वीडियो बना रहे है। वीडियो बनाने की ऐसी होड़ मची हुई है कि युवा अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे है, बता दे कि जिस जगह पर युवक स्टंटबाजी करते देखे जा रहे है वहां कई स्थानों पर गहराई में पत्थर के बोल्डर पड़े है ऐसे में छलांग लगाते समय उनका सिर बोल्डर से टकरा सकता है। घाट पर मौजूद रहने वाले पंडों ने बताया कि पुलिस न होने के कारण युवा मनमानी करते है रोकने के बावजूद स्टंटबाजी कर रहे है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि घाटों के आस-पास पुलिस तैनात कराई जाएगी। वहीं इस कारण पुल पर जाम भी लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।