{"_id":"6aba9a4b99ee43525e0abb86","slug":"video-shuklaganj-trains-ambulances-and-the-public-stuck-in-traffic-jams-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: जाम के चक्कर में फंसी ट्रेन, एंबुलेंस और जनता, रेलवे फाटक बंद न होने से रोकी गई मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: जाम के चक्कर में फंसी ट्रेन, एंबुलेंस और जनता, रेलवे फाटक बंद न होने से रोकी गई मेमू
कानपुर से उन्नाव,अयोध्या, रायबरेली, लखनऊ जाने वालों के लिए अच्छी खबर है, सरैया रेलवे क्रॉसिंगं के ऊपर बनने वाले आरओबी का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। सिर्फ दस प्रतिशत छोटे कार्य ही शेष रह गए है। आरओबी पर रविवार को स्लैब डालने का अंतिम चरण का कार्य भी पूर्ण हो गया है और अब उस पर डामरीकरण होना शेष है साथ ही साइड रेलिंग का कार्य भी जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 अक्टूबर तक रेलवे इस कार्य को पूर्ण कर लेगा।
करीब डेढ़ सौ करोड़ रूपये की लागत से 1150 मीटर लंबे गंगा बैराज मार्ग पर सेतु निगम और रेलवे की ओर से सरैया आरओबी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें सेतु निगम की ओर से 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है सिर्फ रंंग रोगन और आजाद मार्ग के गोल चौराहे के पास साइड रेलिंग के अलावा डामरीकरण का कार्य शेष है। जिसे एक सप्ताह में पूर्ण कर लिए जाने की बात कही जा रही है। वहीं रेलवे की गिरिराज कंट्रक्शन कंपनी द्वारा रेलवे के हिस्से का आरओबी का निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। कंपनी के साइड इंजीनियर बलराम यादव ने बताया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। साइड रेलिंग जिसमें फुटपाथ शामिल है उसका कार्य कराया जा रहा है। जिसके बाद डामरीककरण कराया जाएगा। जेई आशुतोष तिवारी ने बताया कि सबकुछ सही रहा तो 10 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा जिसके बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एस.के. सुमन ने बताया कि शुरूआती दौर में पुल पर वाहनों की रफ्तार 40 किमी. प्रति घंटा रखी जाएगी जिसके लिए पुल पर प्रवेश से लेकर अंत के बीच कई जगह नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।