{"_id":"6aba9b5cc49adc854206c1fa","slug":"video-shuklaganj-police-make-public-announcements-at-the-homes-of-fraud-accused-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: ठगी के आरोपियों के घरों में पुलिस ने कराई मुनादी, 2023 से हैं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: ठगी के आरोपियों के घरों में पुलिस ने कराई मुनादी, 2023 से हैं फरार
पुरवा कोतवाली और गंगाघाट पुलिस ने ठगी के तीन शातिर आरोपियों के न्यायालय में हाजिर न होने पर सोमवार को उनके साकेतपुरी, नेहरू नगर और भातू फार्म स्थित घरों के बाहर मुनादी कराई।
पुरवा पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने सचिवालय में आरओ पद की नौकरी दिलाने के नाम पर 30-30 लाख रुपये की ठगी की है और एक साल से फरार हैं।
प्रभारी निरीक्षक भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि 2025 में बेगमगंज पुरवा निवासी राजेश की तहरीर पर गंगाघाट के साकेतपुरी निवासी सुनील कुमार तिवारी, नेहरू नगर निवासी शशांक और भातू फार्म निवासी सोनू मिश्रा के खिलाफ सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 30-30 लाख रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से तीनों फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए पुरवा कोतवाली के अपराध निरीक्षक रामप्रकाश को गंगाघाट भेजा गया। गंगाघाट पुलिस की मदद से डुगडुगी पिटवाते हुए न्यायालय में हाजिर न होने की उद्घोषणा कराई गई। मोहल्ले के लोगों से आरोपियों के बारे में जानकारी देने की बात कही। इंस्पेक्टर रामप्रकाश ने बताया कि मास्टरमाइंड सुनील तिवारी के खिलाफ साल 2023 में अजगैन कोतवाली में भी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज है। यहां से भी वह वांछित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।