{"_id":"6aba9a24920c59abe40cac17","slug":"video-shuklaganj-perilous-half-foot-deep-potholes-invite-accidents-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: आधे-आधे फीट जानलेवा गहरे गड्ढें दे रहे हादसे को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: आधे-आधे फीट जानलेवा गहरे गड्ढें दे रहे हादसे को दावत
मरहला चौराहा से सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग होकर गंगा बैराज को जाने वाला मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है जहां आधे-आधे फीट गहरे जानलेवा गड्ढें हो गए है। ऐसे में किसी रोज बड़ा हादसा हो सकता है। जिस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। वहीं बाइक सवार आए दिन गिरकर चुटहिल हो रहे है। मरहला मार्ग पर 24 घंटे पहले की पैचवर्क कराया गया था जो लगातार वाहनों के गुजरने से उखड़ गया और सड़क पर बजरी बिखरने से राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही है।
मरहला चौराहे से सरैया रेलवे क्रॉसिंगं मार्ग के बीच करीब दो सौ मीटर लंबी सड़क पर बारिश के कारण दो सौ से अधिक गहरे गड्ढें हो गए थे। जिनमें रविवार को सेतु निगम के ठेकेदार द्वारा घटिया पैचवर्क कराया गया जो 24 घंटे बाद ही उखड़ गया और फिर से गड्ढें खुल गए जिसकी बजरी सड़क पर बिखर गई है जिसमें कई वाहन सवार फिसल कर गिर रहे है। जबकि गंगा बैराज मार्ग जो रेलवे क्रॉसिंगं के निकट ही पड़ता है वहां आधे-आधे फीट गहरे गड्ढें हो गए है सड़क ऊंची-नीचीं है लेकिन इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है ऐसे में वाहनों की गति धीमी हो जाती है और जाम लगता है साथ ही रात में अंधेरा होेने पर दो पहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे है। सेतु निगम के एई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जहां भी गड्ढें खुल गए है या बाकी है वहां जल्द पैचवर्क कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।