{"_id":"6af49a04600d9787fe07f077","slug":"video-shuklaganj-car-catches-fire-while-in-motion-causing-panic-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप, आग बुझाने आ रही दमकल जाम में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप, आग बुझाने आ रही दमकल जाम में फंसी
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोनी रोड तिराहे पर बुधवार दोपहर बाद उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही एक कार में शार्ट सर्किट से एकाएक आग लग गई। कार में आग लगते ही तिराहे पर हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इससे जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं, आग बुझाने आ रही दमकल जाम में करीब आधा घंटे फंसी रही।
उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही कार में जैसे ही आग लगी, कार सवार तीन लोग निकलकर भागे। यदि कार के आटोमैटिक दरवाजे लॉक हो जाते तो तीनों युवकों की जान खतरे में पड़ जाती। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने आसपास के दुकानदारों ने कई बॉल्टी पानी जलती कार में डाली लेकिन फिर भी आग नहीं बुझी। इसके बाद एक सीज फायर सिलिंडर मंगाया गया, जिससे आग पर काबू पाया। वहीं आग बुझाने आ रही दमकल गाड़ी राजधानी मार्ग पर दोपहर में लगे जाम में आधे घंटे फंसी रही, जब तक दमकल पहुंची, आग पर काबू पाया लिया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चालक अपनी कार एक दूसरी कार की मदद से लेकर चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।