{"_id":"6aa588bb819e9358830ba3f6","slug":"video-regional-president-ramkishore-sahu-organization-will-decide-on-those-causing-discord-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू बोले- विवाद करने वालों के बारे में तय करेगा संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू बोले- विवाद करने वालों के बारे में तय करेगा संगठन
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने शनिवार को कहा कि पार्टी में यदि कोई विवाद करेगा तो संगठन उसके बारे में तय करेगा। विवाद करने वालों के बारे में प्रदेश संगठन को बताया जाएगा। पार्टी के कुछ लोगों में रोष हो सकता है। इसका संवाद से समाधान निकाला जा सकता है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की समीक्षा बैठक से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता की। वहीं, सोशल मीडिया में महापौर, पार्षद, सांसद, विधायक एवं अन्य में गुटबाजी के संबंध में पार्टी की प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने सफाई दी। बताया कि कुछ लोग सांसद, विधायक, महापौर आदि के समर्थक होने का दावा करते हुए एक-दूसरे की छवि खराब करने के लिए पोस्ट करते हैं। पर, भाजपा में सभी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के बजाय आलीशान होटल में बैठक के सवाल पर रामकिशोर साहू ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय में जगह कम होने की वजह से यहां बैठक की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।