{"_id":"6ae5f315bc28c235570a197a","slug":"video-police-on-alert-during-the-festive-season-sho-conducts-foot-patrol-in-markets-along-with-the-force-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ बाजारों में किया पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ बाजारों में किया पैदल गश्त
दीपावली और आगामी त्योहारों को लेकर महाराजपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार को थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया।
थाना प्रभारी ने चौकी इंचार्जों और अन्य पुलिस बल के साथ सरसौल, पुरवामीर सहित कई प्रमुख बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों से बातचीत कर कुशलक्षेम पूछी और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि त्योहारों के चलते बाजारों में भारी भीड़ है, इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए पैदल गश्त की गई है। पुलिस बल जगह-जगह तैनात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।