Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meeting between Hanuman and Sita, and the burning of Lanka, were enacted in Palhepur

पाल्हेपुर में हनुमान-सीता मिलन और लंका दहन लीला का मंचन किया गया

Sun, 01 Nov 2026 08:31 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:31 PM IST
meeting between Hanuman and Sita, and the burning of Lanka, were enacted in Palhepur
सरसौल विकास खंड के पाल्हेपुर गांव में शनिवार रात रामलीला के दौरान अशोक वाटिका में हनुमान-सीता मिलन और लंका दहन की लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला देख दर्शक भाव-विभोर हो गए और पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला की शुरुआत बाली वध के बाद श्रीराम और सुग्रीव के संवाद से हुई। सीता की खोज के लिए सुग्रीव ने वानर सेना तैयार की। जामवंत, हनुमान और अंगद जैसे वीर सागर तट पर एकत्र हुए, जहां जटायु के भाई संपाती ने सीता जी के लंका में होने का पता बताया। जामवंत के प्रेरित करने पर हनुमान जी सौ योजन समुद्र लांघने को तैयार हुए। समुद्र के बीच सुरसा और लंकिनी को परास्त कर हनुमान जी लंका पहुंचे। रावण के महल में सीता जी को न पाकर उनकी भेंट विभीषण से हुई, जिनसे सीता का पता चलने पर वे अशोक वाटिका पहुंचे। वाटिका में शोकमग्न बैठी सीता जी को देख हनुमान जी ने पेड़ से श्रीराम की दी हुई अंगूठी नीचे गिराई। अंगूठी देख सीता चकित हुईं, तभी हनुमान जी नीचे उतरे और प्रणाम कर अपना परिचय दिया। भूख लगने पर सीता जी से आज्ञा लेकर हनुमान जी ने अशोक वाटिका में फल खाए और वाटिका को तहस-नहस कर दिया। रोकने आए राक्षसों का वध कर दिया। खबर सुनकर रावण पुत्र अक्षय कुमार आया, जो हनुमान के हाथों मारा गया। इसके बाद रावण ने मेघनाद को भेजा। मेघनाद ने ब्रह्मपाश में बांधकर हनुमान को रावण के दरबार में पेश किया। रावण ने पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया। पूंछ में आग लगते ही हनुमान जी ने छलांग लगाकर पूरी सोने की लंका को जला डाला। लंका दहन के बाद समुद्र में पूंछ की आग बुझाकर वे सीता जी को श्रीराम का संदेश देकर वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोटद्वार: गढ़वाली नाटक मधु मंडाण ने हास्य-व्यंग्य के बीच दिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

01 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: गोला के सात केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई छात्रवृत्ति परीक्षा

01 Nov 2026

लुधियाना में पंजाब मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली, आर्मी के जवानों ने शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां

01 Nov 2026

चलो दिल्ली: किसी की खास वेशभूषा तो किसी का अलग अंदाज, नेताओं और समर्थकों से खास बातचीत

01 Nov 2026

बुलंदशहर: यातायात माह का हुआ आगाज, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

01 Nov 2026
विज्ञापन

रामपुर में 85 सेवानिवृत्त शिक्षकों का गौरवोत्सव में सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को भी नवाजा

01 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: जिले के 25 केंद्रों पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा, पहली पाली हुई संपन्न

01 Nov 2026
विज्ञापन

बुलंदशहर: स्कूल में चोरी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, असलहा और चोरी का माल बरामद

01 Nov 2026

Video: प्रेस क्लब में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने की प्रत्याशी की घोषणा

01 Nov 2026

Video: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

01 Nov 2026

Video: सहकार भारती के महिला सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण पर जोर

01 Nov 2026

Video: सजीपीजीआई में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा निरस्त, अगली तारीख बाद में होगी घोषित

01 Nov 2026

दीपावली के अवसर पर दीए बनाने वाले कुम्हारों के जीवन में छाया आर्थिक संकट

शामली के दीये करेंगे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को रोशन, एक माह से तैयारी में जुटे परिवार

01 Nov 2026

पीलीभीत: आबादी के पास पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची अफरातफरी; देखें वीडियो

01 Nov 2026

गोंडा में कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली की पीईटी परीक्षा संपन्न

01 Nov 2026

Video: लखनऊ विश्वविद्यालय में 34वीं यूपी मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू

01 Nov 2026

Video: हरिद्वार से बनारस तक निकली संत रविदास सनातन संदेश यात्रा, लखनऊ पहुंचने पर हुआ स्वागत

01 Nov 2026

Video: पक्का पुल के बगल में नए पुल का काम लगभग पूरा, जल्द मिलेगी जाम से राहत

01 Nov 2026

Video: लोक परंपराओं और स्वदेशी ज्ञान में तलाशेंगे इतिहास के नए आयाम

01 Nov 2026

ऊना: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौल में एनएसएस शिविर जारी, विद्यार्थियों को समाजसेवा का दिया जा रहा संदेश

01 Nov 2026

गोंडा में मेगा शिविर में लाभार्थियों को बांटे गए आयुष्मान कार्ड और प्रमाणपत्र

01 Nov 2026

अमेठी में जन आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, बुखार-बदन दर्द और खांसी को रोगी बढ़े

01 Nov 2026

ऊना: जल शक्ति विभाग की ईएनसी अंजू शर्मा ने किया अंब मंडल का औचक निरीक्षण, 1000 करोड़ के विकास कार्यों की समीक्षा

01 Nov 2026

वीडियो: चार माह बाद खुला पीलीभीत टाइगर रिजर्व, पहले दिन मुफ्त कराई जंगल सफारी

01 Nov 2026

कानपुर में 21 केंद्रों पर पहली पाली पीईटी की परीक्षा संपन्न, 9288 अभ्यर्थी हुए शामिल

01 Nov 2026

बरेली: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर मौलाना रजवी ने दिया बड़ा बयान

01 Nov 2026

दून खुखरायण बिरादरी समिति ने मनाई ईको दीपावली, किया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

01 Nov 2026

शामली: पीईटी... 22 केंद्रों पर हुई परीक्षा, किसी को गणित तो किसी को करंट अफेयर्स के प्रश्न लगे कठिन

01 Nov 2026

चंपावत: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 की तैयारी तेज, 60 दिन तक स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

01 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed