{"_id":"6ab0dd442a0f7e7b2b092349","slug":"video-man-hangs-himself-three-children-lose-their-father-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगा दी जान, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगा दी जान, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान साढ़ थाना क्षेत्र के बरई गांव निवासी नरेश (35) पुत्र देशराज के रूप में हुई है। वह पिछले 20 दिनों से अपने मौसा विशंभर के घर हाथीगांव में रह रहा था। सोमवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों ने उसे कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सरसौल चौकी प्रभारी राजमोहन मिश्रा ने बताया कि युवक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। प्रथम दृष्टया यही विवाद आत्महत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।