{"_id":"6ad4a9c5cdb3b0dfdb0045a0","slug":"video-land-encroached-upon-revenue-team-met-with-misbehavior-when-attempting-to-intervene-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नवीन परती भूमि पर किया कब्जा, रोकने पर राजस्व टीम से की अभद्रता, पांच पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नवीन परती भूमि पर किया कब्जा, रोकने पर राजस्व टीम से की अभद्रता, पांच पर मामला दर्ज
चांदनपुर गांव में सरकारी नवीन परती भूमि पर आरसीसी पिलर लगाकर कब्जा करने का मामला सामने आया है। राजस्व टीम जब शुक्रवार को कब्जा हटाने पहुंची तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा डाली।
लेखपाल की तहरीर पर महाराजपुर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजस्व अभिलेखों में आराजी संख्या 181 रकबा 0.084 हेक्टेयर नवीन परती के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव के रामविलास पुत्र कल्लू, मोहित यादव पुत्र रामविलास, रीशु यादव पुत्र रामदास, गुड़िया पत्नी रामविलास और सुंदारा पत्नी रामविलास ने पिलर लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया।
इस भूमि से पहले भी अतिक्रमण हटाया जा चुका है। पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा कब्जा हटवाया जा रहा था इसी दौरान आरोपियों द्वारा राजस्व टीम के साथ गाली गलौच की गई जिसके बाद लेखपाल की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।