Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Worker dies a painful death after being buried in soil during basement excavation

कानपुर: बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत

Sat, 31 Oct 2026 06:22 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:22 PM IST
Kanpur: Worker dies a painful death after being buried in soil during basement excavation
हटिया बाजार में बेसमेंट की खोदाई के दौरान शुक्रवार देर शाम मिट्टी ढहने से मजदूर अनिल कुमार अग्रहरी (36) की दबकर मौत हो गई। गोपी बर्तन वाले के पास घनी आबादी के बीच चल रही खोदाई के दौरान हुए हादसे से अफरातफरी मच गई। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें मिट्टी से बाहर निकाला और उर्सला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।हटिया क्षेत्र में बेसमेंट की खोदाई के दौरान यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी खोदाई के चलते पास की जुड़ी हुई इमारत का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया था। उसकी चपेट में आकर पांच से छह लोग बुरी तरह घायल हुए थे। लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बावजूद घनी आबादी में खोदाई के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अनिल मूलरूप से सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के डकाही गांव के रहने वाले थे। वह पिछले दो साल से शहर में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पनकी निवासी ससुर कृष्णा गुप्ता और साले अरविंद ने बताया कि अनिल की पत्नी रूबी और दो बच्चे पल्लवी व कृष्णा हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम गोपी बर्तन वाले के पास बेसमेंट की खोदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और अनिल उसके नीचे दब गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए मौके पर मौजूद मजदूरों ने आसपास के लोगों की मदद ली। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इससे पहले भी हटिया क्षेत्र में बेसमेंट की खोदाई के दौरान पास की जुड़ी हुई इमारत का हिस्सा भरभराकर गिर गया था। हादसे में पांच से छह लोग घायल हुए थे। घनी आबादी में लगातार हो रही खोदाई और आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मूलगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेसमेंट की खोदाई कौन करवा रहा था और किन परिस्थितियों में हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: पोर्टमोर स्कूल में हुआ अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम

31 Oct 2026

शिमला: राजू संथानम बोले- पत्रकारिता में ईमानदारी और विश्वसनीयता ही सबसे बड़ी पूंजी

31 Oct 2026

चमोली पहाड़ के छोटे से बाजार में दिखता फ्लाईओवर का अनोखा नजारा, नैनीसैंण की खूबसूरती में लगा रहा चार चांद

31 Oct 2026

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस

31 Oct 2026

वीडियो: शिमला में हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु आपदाओं से निपटने की तैयारी पर राष्ट्रीय संवाद

31 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: फजलगंज अपराजिता सेंटर में रामा मेडिकल कॉलेज का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

31 Oct 2026

कानपुर: आलियापुर टोल प्लाजा पर खाकी से अभद्रता का मामला, एसीपी बोले- सिपाही की तहरीर पर FIR दर्ज

31 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे की लेन पर खड़े दर्जनों लोडर, बना हुआ है हादसे का खतरा

31 Oct 2026

कानपुर: दो गोशालाएं होने के बावजूद सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं छुट्टा गोवंश

31 Oct 2026

गोरखपुर: सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय कुर्मी जागरण मंच ने किया माल्यार्पण

31 Oct 2026

लखनऊ में आयुष्मान मेधा-2026 कार्यक्रम में मेडिकल हेल्थ प्रमुख सचिव वी हेकाली ज़िमोमी ने किया संबोधित

31 Oct 2026

वीडियो: निजी बस के नीचे आने से युवक की माैत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, चालक-परिचालक माैके से फरार

31 Oct 2026

गोरखपुर: सरदार पटेल की जयंती पर निकाला जुलूस, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

31 Oct 2026

2027 के चुनाव से पहले विनोद तावड़े की अध्यक्षता में लखनऊ में भाजपा की बड़ी बैठक

31 Oct 2026

गोरखपुर: जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

31 Oct 2026

गोरखपुर: श्री विष्णु महायज्ञ में हवन-पूजन और परिक्रमा करते श्रद्धालु

वीडियो: विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

31 Oct 2026

जयराम ठाकुर बोले-चार साल में कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस सरकार, अब चुनावी वर्ष में भटका रही जनता का ध्यान

31 Oct 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी ने दिया एकजुटता का संदेश

31 Oct 2026

कानपुर डीसीपी साउथ कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह

31 Oct 2026

गुरुग्राम: बारिश से पार्क में जलभराव, सुबह रहा खाली; लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

31 Oct 2026

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर 24 घंटे बाद भी जलभराव

31 Oct 2026

लखनऊ में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में साइबर क्राइम की टीम ने छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

31 Oct 2026

कन्नौज: पेट्रोल पंप के पास चलते ट्रक की केबिन में लगी भीषण आग

31 Oct 2026

लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे पर अवैध अर्टिगा गाड़ियों पर चाबुक, पुलिस ने की सीज

31 Oct 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय में 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन

31 Oct 2026

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: कैंसर की चाल पकड़ेंगी ट्यूमर की खास कोशिकाएं, ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद

31 Oct 2026

कानपुर के नारामऊ हाईवे पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी लापरवाही

31 Oct 2026

राजस्थान में नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

31 Oct 2026

सीएम धामी के दौरे को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मार्गों पर बैरिकेडिंग

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed