Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Growing trust in bank FD and PPF emerge preferred choices for investors people increasing their saving

कानपुर: बैंकों पर बढ़ा भरोसा, FD-PPF बने निवेशकों की पसंद, बचत बढ़ा रहे लोग, 15000 करोड़ का उछाल, पढ़ें रिपोर्ट

Tue, 10 Nov 2026 08:47 AM IST
Himanshu Awasthi अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 10 Nov 2026 08:47 AM IST
सार

Kanpur News: शेयर बाजार में अस्थिरता और सराफा में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों का भरोसा बैंकों और डाकघर की सुरक्षित योजनाओं पर बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष में कानपुर के बैंकों में जमा राशि 15 हजार करोड़ रुपये के उछाल के साथ 1.23 लाख करोड़ रुपये पार कर गई है।

विज्ञापन
Kanpur Growing trust in bank FD and PPF emerge preferred choices for investors people increasing their saving
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

शेयर बाजार में अस्थिरता, सराफा बाजार में उथल-पुथल के बीच अपनी कमाई यानी कि बचत का पैसा लोग बैंकों और डाकघर में लगा रहे हैं। वह एफडी और पीपीएफ जैसी योजनाओं को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। यही वजह है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शहर के बैंकों में जमा धनराशि 15 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर एक लाख 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गई। वहीं, यह धनराशि 2024-25 में एक लाख आठ हजार करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन

इसी तरह प्रधान डाकघर में भी बचत खातों की संख्या बढ़ रही है। लीड बैंक मैनेजर आदित्य दीपेंद्र चंद्र के अनुसार, बैंकों में जमा धनराशि में लगातार वृद्धि हो रही है। 2023-24 में बैंक जमा एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये था। जो 2024-25 में बढ़कर एक लाख आठ हजार करोड़ रुपये हो गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 सितंबर तक एक लाख 23 हजार करोड़ रुपये बैकों में जमा हो चुके हैं। लोन वितरण में भी लगातार इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

लंबी अवधि की एफडी अधिक करवा रहे हैं लोग
2023-24 में कुल ऋण वितरण 52,93,268 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 57,68,650 करोड़ रुपये और 2025-26 में 67,445.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह वृद्धि आर्थिक गतिविधियों में तेजी और निवेश के अवसरों में बढ़ोतरी का संकेत देती है। ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर कंफेडरेशन के सदस्य रोहित कांत मिश्रा और ऑल इंडिया वी बैंकर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि शहरी लंबी अवधि की एफडी अधिक करवा रहे हैं।

विज्ञापन

सराफा बाजार से भी निवेशकों ने मुंह मोड़ रखा है
लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर एफडी और पीपीएफ में लगा रहे हैं। सोने-चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव के कारण सराफा बाजार से भी निवेशकों ने मुंह मोड़ रखा है। लोन की प्रक्रिया सरल और तेज होने के कारण इसके वितरण की रफ्तार भी बढ़ी है। सरकारी योजनाओं में मिल रही सब्सिडी और सोलर संयंत्र से लेकर उद्योग लगाने के लिए मिल रही मदद की वजह से लोन वितरण की रफ्तार बढ़ी है।

विज्ञापन

डाकघर में इतने बढ़े खाताधारक
प्रधान डाकघर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल प्रधान डाकघर में अलग-अलग बचत योजनाओं के 16363 खाते खुले थे, जबकि इस बार 30 सितंबर तक 19567 खाते खुल चुके हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पिछले साल 528 खाते खुले थे, जबकि इस साल 227 खाते खुल चुके हैं। इसी तरह पीपीएफ के खातों की संख्या बढ़कर 40 से बढ़कर 80 हो गई है। एमआईएस स्कीम के तहत 500 से ज्यादा खाते खुल चुके हैं, जबकि पिछले साल 800 खाते खुले थे। सीनियर सिटीजन के खाते 210 खुले थे। इस वर्ष अब तक 150 खाते खुल चुके हैं।

पिछले तीन साल में दो साल बैंक एफडी ने बाजी मारी

  • 2023-24: शेयर बाजार में भारी लाभ: निफ्टी 17,398.05 से बढ़कर 22,326.90 पर पहुंचा। निवेशकों को 28.33 प्रतिशत का शानदार रिटर्न मिला, जबकि एक से तीन वर्ष की एफडी पर ब्याज दरें 6.75 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत रहीं।
  • 2024-25: एफडी बेहतर विकल्प साबित हुई। निफ्टी 22,462.00 से बढ़कर 23,519.35 पर पहुंचा और निवेशकों को 4.71 प्रतिशत का रिटर्न मिला। इस दौरान बैंक एफडी पर 6.50 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत का फायदा हुआ।
  • 2025-26: शेयर बाजार में नुकसान हुआ। निफ्टी घट रहा है। इससे निवेशकों को 3.60 प्रतिशत का नुकसान हुआ। वहीं इसी दौरान बैंक एफडी पर 6.00 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत का ब्याज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed