{"_id":"6b033707e451ba5f35054ea3","slug":"video-kanpur-preparedness-for-air-raids-tested-through-blackout-mock-drill-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ब्लैकआउट मॉकड्रिल कर परखी हवाई हमले की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ब्लैकआउट मॉकड्रिल कर परखी हवाई हमले की तैयारी
हवाई हमले और युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाने के लिए रविवार शाम एक ब्लैकआउट मॉकड्रिल किया गया। आजाद नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय परिसर में शाम छह बजे हवाई हमले का अलर्ट बजते ही 30 मिनट के लिए अंधेरा हो गया।
अभ्यास के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रदर्शन किया गया। राहत एवं बचाव दल ने मलबे में दबे लोगों की तलाश की और घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। सेना, एसडीआरएफ, दमकल, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और नागरिक सुरक्षा की टीमें शामिल रहीं।
उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ममता रानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मॉकडि्रल प्रभारी सहायक उपनियंत्रक विमलेश कुमार यादव, उप नियंत्रक ममता रानी, चीफ वार्डेन राजीव सिंह, आशीष बाजपेई, मनोज कुमार, संजय तिवारी, अब्दुल सलाम जाफरी, मुकेश कुमार, योगेंद्र कुमार मिश्रा, बृजेंद्र अग्निहोत्री, दीपक तिवारी, दानिश अख्तर, समीर जाफरी, धनंजय नारायण सिंह और मोहम्मद कैफ खान इस मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।