{"_id":"6ad9f6bcca6dcd13c00b8654","slug":"video-kanpur-mp-bhole-visits-sadh-in-bhitargaon-villagers-raise-concerns-over-drinking-water-issues-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भीतरगांव के साढ़ पहुंचे सांसद भोले, ग्रामीणों ने उठाई पेयजल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भीतरगांव के साढ़ पहुंचे सांसद भोले, ग्रामीणों ने उठाई पेयजल की समस्या
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले बृहस्पतिवार दोपहर भीतरगांव ब्लॉक के कस्बा साढ़ पहुंचे। यहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांवों में पेयजल संकट की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकियों से घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइनों के कनेक्शन सही नहीं हैं। कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है। इसके चलते ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है और हर घर जल योजना का लाभ प्रभावी ढंग से नहीं मिल रहा है। कस्बा साढ़ बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु स्वच्छ पेयजल स्थल बनाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।