फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Shivpal Yadav says corruption is its peak under BJP government  no work done without paying money

यूपी: कानपुर देहात में बरसे शिवपाल यादव, बोले- भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, बिना पैसे के नहीं हो रहे का

Thu, 22 Oct 2026 04:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 22 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

Kanpur News: डेरापुर क्षेत्र के उदनापुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में सपk के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है तथा ब्लॉक से लेकर तहसील स्तर तक बिना रिश्वत के कोई भी सरकारी काम नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Shivpal Yadav says corruption is its peak under BJP government  no work done without paying money
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा सरकार में किसान, गरीब, नौजवान और महिलाएं परेशान हैं। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है तथा ब्लॉक से लेकर तहसील तक बिना पैसे के सरकारी काम नहीं हो रहे हैं। यह आरोप समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को डेरापुर क्षेत्र के उदनापुर में आयोजित सम्मान समारोह में लगाए। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

सपा जिला सचिव हिम्मत सिंह यादव के आवास पर आयोजित समारोह में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में झूठ और भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। बिजली की दरें बढ़ाई जा रही हैं और छापेमारी के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार के कार्यकाल में बिजली विभाग के अधिकारी और इंजीनियर इस तरह मनमानी नहीं कर पाते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

ये लोग रहे मौजूद
राम मंदिर के चंदे को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता से जुटाए गए पैसे की चोरी की गई। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि प्रत्याशियों का फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी से विचार-विमर्श करने के बाद करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी एकजुट होकर उसे जिताने के लिए काम करेंगे। समारोह में इटावा के सांसद जितेंद्र सिंह दोहरे, पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह यादव उर्फ कल्लू यादव, सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed