{"_id":"6aca73d8c368b8d9e004ac2d","slug":"video-kanpur-marwari-sammelans-dandiya-raas-overflowing-with-zeal-and-enthusiasm-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उमंग और उत्साह से सराबोर रहा मारवाड़ी सम्मेलन का डांडिया रास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उमंग और उत्साह से सराबोर रहा मारवाड़ी सम्मेलन का डांडिया रास
मारवाड़ी सम्मेलन, कानपुर की ओर से जीटी रोड स्थित होटल में डांडिया रास का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की आराधना और स्तुति के इस पावन अवसर पर रंग-बिरंगे पारंपरिक गरबा परिधानों में सजी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार डांडिया तथा गरबा नृत्य से पूरे कार्यक्रम में उत्साह व उमंग की लहर दौड़ा दी।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान अतिथियों का अभिनंदन व सम्मान भी किया गया। ढोल की थाप और लोकप्रिय गीत ‘ढोलिड़ा ढोल बाजे’ की धुनों ने ऐसा समां बांधा कि वहां मौजूद हर व्यक्ति थिरकने पर मजबूर हो गया। एंकर प्रतीक ने शानदार संचालन किया, जबकि वर्षा दास, शैलजा और अन्य कलाकारों ने बेहतरीन गीतों व प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समारोह में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, बेस्ट डांस और बेस्ट किड्स जैसी विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही उपस्थित दर्शकों के लिए हर घंटे लकी ड्रॉ भी निकाले गए, जिससे कार्यक्रम का रोमांच और बढ़ गया। प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया तथा शानदार ग्रुप डांस प्रस्तुत किए गए। सीमा ढींगरा के ग्रुप डांस ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
यहां अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, संरक्षक सीताराम मित्तल, बालकृष्ण देवड़ा, नवीन चौधरी, महामंत्री प्रदीप केडिया, प्रादेशिक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल तुलस्यान, महामंत्री प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, राकेश पोद्दार, सतीश अग्रवाल, महिला अध्यक्ष आशा केडिया, महामंत्री मोनिका तुलस्यान, विनिता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शालू चौधरी, भावना तुलस्यान, अंजना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।