{"_id":"6af46d77cf2e26df2b03b7eb","slug":"video-kanpur-heaps-of-filth-at-panki-canal-ghat-ahead-of-chhath-festival-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छठ पर्व से पहले पनकी नहर घाट पर गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छठ पर्व से पहले पनकी नहर घाट पर गंदगी का अंबार
आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, लेकिन शहर के घाटों पर अब तक साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी है। पनकी नहर स्थित छठ पूजा घाट पर भी बदहाली का आलम है। कहीं नहर के पानी में खड़े होकर अर्घ्य देने वाली जगह पर भगवान की मूर्तियां पड़ी हैं तो कहीं कूड़े और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
छठ पर्व को लेकर नगर निगम की तैयारियां आधी अधूरी ही पड़ी हुई है। बीते 10 नवंबर को नगर आयुक्त ने घाट का निरीक्षण कर नहर किनारे पड़े कूड़े और पानी में फैली गंदगी को तत्काल साफ कराने का आश्वासन छठ पूजा घाट समिति के सदस्यों को दिया था, लेकिन सफाई तो दूर आज घाट पर नगर निगम सफाई कर्मी झाड़ू लगाने तक नहीं आए। आपको बता दें कि छठ पर्व पर हजारों व्रती महिलाओं के साथ लाखों श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में पर्व की शुरुआत से पहले घाट की सफाई पूरी न होना श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।