{"_id":"6afab50fb025f3f3350b8f6a","slug":"fatehpur-woman-dies-after-coming-into-contact-with-an-electrically-charged-tree-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, मचा कोहराम
Mon, 16 Nov 2026 01:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
वेदमती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में रविवार शाम नीम के पेड़ से दातून तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पेड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार उसकी डालियों से छू रहे थे। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
मकनपुर गांव निवासी खेलाड़ी चौहान की पत्नी वेदमती (53) रविवार शाम जंगल में मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान वह नीम के पेड़ से दातून तोड़ने लगी। जैसे ही उन्होंने पेड़ को हाथ लगाया, उसमें उतरे 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गई। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मृतका के पति खेलाड़ी चौहान की करीब डेढ़ महीने पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके दो बेटे राजेश और रामू हैं। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।