{"_id":"6ae0d6252cebe304c80b8308","slug":"video-kanpur-elderly-woman-run-over-by-speeding-private-bus-enraged-family-members-create-an-uproar-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने वृद्धा को रौंदा, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने वृद्धा को रौंदा, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
सचेंडी क्षेत्र के भौंती स्थित बीपीसीएल के पास सड़क पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार प्राइवेट बस वृद्धा को टक्कर मार कर रौंदते हुए निकल गई। लोगों के दौड़ाने पर आरोपी चालक बस छोड़ भाग निकले। मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने बस में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दी। हंगामे की सूचना पर सचेंडी सहित तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।
भौंती के संजय नगर निवासी सुदामा थारू(62) के तीन बेटे गेंदेलाल, मिठाई लाल और नीरज हैं। जबकि पति मुनीम थारू की कई साल पहले मौत हो चुकी हैं। सुदामा मंगलवार देर शाम अपने बहनोई चंदन के साथ मोपेड से बाजार दवा और सब्जी लेने गई थीं। परिजनों के मुताबिक, भौंती पंचायत भवन के पास सुदामा दवा लेने के लिए सड़क पार कर ही रही थीं, तभी तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक ने भागने के चक्कर में गाड़ी बढ़ा दी, जिससे सुदामा पहियों के नीचे आ गईं। जिससे मौके पर ही उनकी माैत हो गई। इधर, हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बस में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची सचेंडी पनकी, अर्मापुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। परिजनाें को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया है। बस को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।