{"_id":"6afaa028930e42d13e022223","slug":"video-kanpur-eight-rescued-from-fire-at-radhika-apartment-two-lose-their-lives-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: राधिका अपार्टमेंट में आग के बीच आठ लोगों का रेस्क्यू, दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: राधिका अपार्टमेंट में आग के बीच आठ लोगों का रेस्क्यू, दो की गई जान
फीलखाना के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के आग लगने से पांच मंजिला इमारत में अफरातफरी मच गई। भूतल की पार्किंग में खड़ी बाइकों में आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में जहरीला धुआं भर गया। ऊपरी मंजिलों पर कई लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें चार लोगों को सांस लेने में दिक्कत और चोट लगने पर अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान राखी साहू (45) और प्रांजल बाथम (15) की मौत हो गई। वैभव गुप्ता और मीता बाथम का इलाज चल रहा है।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 4:54 बजे फजलगंज मिनी कंट्रोल रूम को 19/74 राधिका अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। लाटूश रोड अग्निशमन केंद्र से दो गाड़ियां तत्काल रवाना की गईं। आग की भीषणता देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कर्नलगंज समेत अन्य केंद्रों से अतिरिक्त गाड़ियां बुलवाई गईं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। जहरीले धुएं और अत्यधिक तापमान के बीच दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे तक मशक्कत की। आग को अन्य मंजिलों तक फैलने से रोकते हुए पूरी तरह बुझा दिया। इससे आसपास के आवासीय और व्यावसायिक भवनों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।