{"_id":"6a9587c78da9f618ba0dd083","slug":"video-kanpur-congress-members-stage-protest-against-dilapidated-roads-by-sitting-in-a-pothole-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: टूटी सड़कों के विरोध में कांग्रेसियों ने गड्ढे में बैठकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: टूटी सड़कों के विरोध में कांग्रेसियों ने गड्ढे में बैठकर किया प्रदर्शन
कानपुर की जर्जर, गड्ढायुक्त सड़कों के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने नरोना चौराहे के गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थालियां बजाकर प्रदेश सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। आओ तुम्हें चांद पे ले जाएं...गीत गाया शहर की बदहाल सड़कों की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए सरकार और नगर निगम पर तंज कसा।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर की सड़कें गड्ढों के जाल में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह टूटे मार्ग और पानी से भरे गड्ढे आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। इसी वजह से कांग्रेस ने इन्हें खूनी सड़कें करार दिया। बताया कि स्कूली बच्चों से लेकर व्यापारी, मजदूर, महिलाएं और बुजुर्ग तक रोजाना जान जोखिम में डालकर इन सड़कों से गुजरने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सड़कें बार-बार टूट रही हैं। इससे नगर निगम की ठेकेदारी व्यवस्था, सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी धन के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े ठेकों, कार्यों की गुणवत्ता, खर्च की निष्पक्ष जांच कराने और अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धमकी दी कि यदि जल्द शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया गया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में प्रतिभा पाल, सैमुल लकी, पदम मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव, राकेश साहू, आसिफ इकबाल, विनय पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, रमणीक चतुर्वेदी, राजकिशोर वर्मा, मुकेश कनौजिया, इस्लाम सिद्दीकी, राजू कश्यप आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।