{"_id":"6ac4f116a23108d11600dc06","slug":"video-kanpur-caterers-associations-grand-conference-and-swearing-in-ceremony-on-october-9-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन का महासम्मेलन और शपथ ग्रहण 9 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन का महासम्मेलन और शपथ ग्रहण 9 अक्तूबर को
कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन का महासम्मेलन, आमसभा और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 9 अक्तूबर को मर्चेंट चैंबर हॉल में किया जाएगा। इस दौरान कैटरिंग व्यवसाय से जुड़ी व्यावसायिक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मांगलिक कार्यक्रमों में बचने वाले खाने का बेहतर उपयोग करने की रूपरेखा तय की जाएगी। कचहरी स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में ये जानकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी। बताया कि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान और कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान खाद्य लाइसेंस, जीएसटी पंजीकरण और पुलिस उत्पीड़न पर भी चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, फतेहपुर, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद से करीब 400 कैटरर्स शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में सुरेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, अभिषेक तिवारी, शिवनाथ कश्यप, सदन झा, गौरव गुप्ता, पवन साहू, बऊआ महाराज, संजू यादव, रोबिन वर्मा, प्रियांशु गुप्ता आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।