{"_id":"6ab54cce4849d272c309bfad","slug":"video-kanpur-biomedical-waste-burned-in-the-open-at-jk-cancer-hospital-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जेके कैंसर अस्पताल में खुले में जलाया गया बायोमेडिकल वेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जेके कैंसर अस्पताल में खुले में जलाया गया बायोमेडिकल वेस्ट
जेके कैंसर अस्पताल में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें इस्तेमाल की गईं सिरिंज, पट्टियां, दवाइयों की शीशियां और अन्य चिकित्सा अपशिष्ट खुले में पड़े और जलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल कचरा खुले में पड़ा रहता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बना रहता है। चिकित्सा अपशिष्ट का नियमानुसार वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराना चाहिए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि खुले में ऐसे कचरे को जलाने से हानिकारक धुआं निकल सकता है। मामले में सीएमएस डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि फैले हुए कचरे को हटवाया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।