{"_id":"69592754e8e95f84170a854a","slug":"video-husband-dies-after-wifes-death-funeral-to-be-held-together-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत के बाद पति ने भी त्यागे प्राण, एक साथ होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की मौत के बाद पति ने भी त्यागे प्राण, एक साथ होगा अंतिम संस्कार
बरौर थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ में रामश्री (85) की बीमारी से शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। गांव के काली माता मंदिर में कथा सुनने गए पति राम बाबू चौधरी (90) को जानकारी हुई तो वह सदमे में आ गए। पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और 16 घंटे बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
अरहरियामऊ निवासी रामबाबू चौधरी (90) की पत्नी रामश्री (85) पिछले दो दिनों से अस्वस्थ थीं। शुक्रवार दो जनवरी की शाम तीन बजे उनका निधन हो गया। उस समय पति रामबाबू चौधरी गांव में काली माता मंदिर में चल रही भागवत कथा सुनने गए हुए थे। पत्नी के निधन की सूचना पर वह घर आ गए। पत्नी का शव देखकर विचलित हो गए। परिजनों ने बताया कि वह बार-बार कहते रहे अब क्या जीना है। रात भर वह गमगीन रहे, शनिवार सुबह छह बजे उनकी तबीयत बिगड़ी और जमीन पर गिर पड़े।
परिजन उन्हें इलाज के लिए मुंगीसापुर में एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार के लोग गमगीन रहे। गांव के लोग भी शोक में डूब गए। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके तीन पुत्र हैं। इनमें विनोद कुमार अंबाला में इलेक्ट्रिशियन हैं और अरविंद कुमार नासिक में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सबसे छोटा पुत्र वरुण कुमार दो माह पूर्व एक दुर्घटना में घायल होने के कारण घर पर ही है। पुत्र वरुण कुमार ने बताया कि बड़े भाइयों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने पर गांव में ही माता -पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।