{"_id":"6ac3aad100086901bf07fda3","slug":"video-ghatampur-satsang-hall-worth-rs12-crore-to-be-built-at-kushmanda-temple-complex-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: कूष्मांडा मंदिर परिसर में 1.2 करोड़ से बनेगा सत्संग भवन, विधायक ने चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: कूष्मांडा मंदिर परिसर में 1.2 करोड़ से बनेगा सत्संग भवन, विधायक ने चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण
घाटमपुर कस्बा स्थित मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुविधा के लिए जल्द ही सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से सत्संग भवन के साथ शौचालय, पेयजल और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सोमवार शाम विधायक सरोज कुरील अधिकारियों के साथ चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया।
विधायक और ईओ डॉ. महेंद्र कुमार ने ने कानपुर-सागर हाईवे किनारे पर्यटन विभाग की चिन्हित भूमि का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि इसी भूमि पर पर्यटन विभाग की ओर से सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि भवन में धार्मिक आयोजनों और सत्संग के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। इसके अलावा यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शौचालय, पेयजल व्यवस्था और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संतों को सुविधाएं मिल सकेंगी।
विधायक ने कहा कि सत्संग भवन बनने से यहां धार्मिक अनुष्ठानों और सत्संग के आयोजन को स्थायी स्थान मिलेगा। उन्होंने जनता की ओर से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।