{"_id":"69a46c9600e799486e0aa94b","slug":"video-dm-and-sp-conducted-a-route-march-with-a-riot-control-vehicle-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने दंगा नियंत्रण वाहन के साथ किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने दंगा नियंत्रण वाहन के साथ किया रूट मार्च
होली व रमजान पर्व को लेकर जिला प्रशासन एहतियातन सतर्कता बरत रहा। रविवार की शाम डीएम गौरांग राठी और एसपी जयप्रकाश सिंह ने फोर्स के साथ पैदल रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। साथ में दंगा नियंत्रण वाहन भी मौजूद रहा। इस दौरान अधिकारियों ने धर्म गुरुओं और आम नागरिकों से शांति व सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही माहौल खराब करने वालों पर नजर रखने व किसी गड़बड़ी पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा।
मरहला चौराहे पर सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। वहां से दंगा नियंत्रण वाहन और पुलिस फोर्स के साथ राजधानी मार्ग सब्जी मंडी होते हुए नवीन गंगापुल मोड़ से मनोहर नगर, सीताराम कॉलोनी, शक्ति नगर, पोनी तिराहा, बालू घाट पुलिस चौकी तक रूट मार्च किया। लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी व माहौल खराब करने वालों पर नजर रखने की बात कही।
डीएम ने लोगों से कहा कि त्योहार के समय सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ पोस्ट न करें, जबरन किसी के रंग न लगाया जाए। जुलूस, धार्मिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार ही आयोजित करें, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, एएसपी अखिलेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, सीओ सिटी दीपक यादव, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।