{"_id":"698ca510436f3df344088d99","slug":"video-district-magistrate-inspected-kalyanpur-block-found-not-a-single-nrlm-system-in-order-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने कल्याणपुर ब्लाक में किया निरीक्षण, एनआरएलएम की एक भी व्यवस्था नहीं मिली सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने कल्याणपुर ब्लाक में किया निरीक्षण, एनआरएलएम की एक भी व्यवस्था नहीं मिली सही
कल्याणपुर विकास खंड में बुधवार को हुए औचक निरीक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की जमीनी हकीकत सामने आ गई। स्वयं सहायता समूहों की प्रगति, बैंक लिंकेज और बीसी सखी व्यवस्था की मॉनिटरिंग में गंभीर शिथिलता मिलने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सख्त हो गए। डीसी एनआरएलएम और डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
ब्लॉक परिसर स्थित एनआरएलएम कार्यालय में समूह गठन और आजीविका गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कई खामियां उजागर हुईं। आशा महिला उत्पादन समूह के 14 अक्तूबर 2025 के आवेदन पर बैंक खाता खुलने के बाद आगे की कार्रवाई स्पष्ट नहीं की जा सकी। बैंक लिंकेज और ऋण सुविधा की स्थिति पर भी जिलाधिकारी को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। इसके साथ खंड विकास अधिकारी उमेश चंद्र उत्तम को समूहों की वास्तविक स्थिति, बैंक संबद्धता, ऋण वितरण और आय सृजन गतिविधियों की बिंदुवार जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जब महिला स्वयं सहायता समूह बनाने की योजना पूछी तो बीसी सखी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मिली। ग्रामीण स्तर पर वित्तीय सेवाएं मजबूत करने की योजना कागजों तक सीमित दिखीं। इस लापरवाही पर डीसी एनआरएलएम के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।