Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Consolidation officials held public meeting and learned about the ground reality of the fields from farmers
{"_id":"6ae0928bb6e6c984200dcf18","slug":"video-consolidation-officials-held-public-meeting-and-learned-about-the-ground-reality-of-the-fields-from-farmers-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चकबंदी अधिकारियों ने लगाई चौपाल, किसानों से जानी खेतों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी अधिकारियों ने लगाई चौपाल, किसानों से जानी खेतों की हकीकत
नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक के हाथीगांव स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को चकबंदी विभाग की ओर से चौपाल लगाई गई।
सहायक चकबंदी अधिकारी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल में गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों से उनके खेतों से संबंधित जानकारी जुटाई गई।
अधिकारियों ने किसानों से उनके खेतों की मौजूदा स्थिति, स्थान और गाटा संख्या के बारे में विस्तार से पूछताछ की। किसानों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर खेतों के नंबर दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि चकों का निर्धारण व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
बताया गया कि किसानों से प्राप्त विवरण का मौके पर सत्यापन कर उसी के अनुसार चक तैयार करने की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में जमीन से जुड़े अभिलेखों के साथ मौके की स्थिति की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसके लिए ग्रामीणों के सहयोग से आवश्यक विवरण एकत्र किया जा रहा है, जिससे चक बनाने के दौरान खेतों की पहचान और स्थान को लेकर स्पष्टता बनी रहे।
चौपाल के दौरान किसानों से चकबंदी कार्य में सहयोग करने और खेतों से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।