फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Candidates protest against extortion during Home Guard recruitment medical examinations; chaos ensues

कानपुर: होमगार्ड भर्ती में मेडिकल के नाम पर वसूली से भड़के अभ्यर्थी, हंगामा

Fri, 16 Oct 2026 01:07 AM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:07 AM IST
Candidates protest against extortion during Home Guard recruitment medical examinations; chaos ensues
होमगार्ड भर्ती के दौरान बृहस्पतिवार रात पुलिस लाइन में चल रहे मेडिकल परीक्षण में अभ्यर्थियों ने डॉक्टरों पर वसूली का आरोप लगाया। इतना ही नहीं एक डॉक्टर के साथ आए उसके रिश्तेदार को भी जमकर पीटा। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी और तोड़फोड का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। पुुलिस ने डॉक्टर के रिश्तेदार युवक को बमुश्किल बचाकर अस्पताल पहुंचाया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि मेडिकल फिटनेस के नाम पर उनसे 15-50 हजार रुपये तक वसूले गए। न देेने वाले को अनफिट भी किया गया। जिला कमांडेंट प्रीती शर्मा का कहना है कि परीक्षण के लिए आए दोनों डॉक्टरों और उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ वसूली के आरोप की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से होमगार्ड भर्ती के लिए मेडिकल परीक्षण चल रहा था। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार रात परीक्षण के लिए आए सरकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल और डॉ.महेश त्रिवेदी पर अभ्यर्थियों ने आरोप लगाना शुरू कर दिए कि मेडिकल फिटनेस के नाम पर रुपयों की वसूली की जा रही है। पैसे लेने के लिए दोनों डॉक्टर अपने साथ रिश्तेदारों को भी लाए थे। इनमें तो एक डॉक्टर का बेटा भी बताया जा रहा है। इन्हीं के माध्यम से डॉक्टर अभ्यर्थियों को पर्चियां थमाकर रुपयों की वसूली कर रहे थे। कुछ अभ्यर्थियों ने हो हल्ला शुरू किया तब एक डॉक्टर की यूपी 78 जेजे 8030 नंबर की कार में बैठे युवक को वसूली करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। शोर मचते ही अभ्यर्थियों की भीड़ उन पर टूट पड़ी और उसे जमकर पीटा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। इसके बाद गुस्साए अभ्यर्थियों ने अव्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तोड़फोड़ का प्रयास किया। इस पर भारी पुलिस फोर्स बुला लिया गया। होमगार्ड जिला कमांडेंट ने अभ्यर्थियों को पैसे वापस लौटाने और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। कमांंडेंट के मुताबिक अभ्यर्थियों के आरोपों की पुष्टि भी हुई है। दोनों डॉक्टरों ने ढाई से तीन लाख रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: ऑटो में सवारियों से लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

15 Oct 2026

कानपुर: वैट की नोटिसों में वसूली करने के लगाए आरोप, जांच की मांग

15 Oct 2026

कानपुर: पनकी न्यू ट्रांसपोर्ट नगर की लिंक रोड बदहाल, हादसों का खतरा

15 Oct 2026

कानपुर: पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क पर हुआ गड्ढा, हादसे का खतरा

15 Oct 2026

कानपुर: हाईकोर्ट की नोटिस पर बार-लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष-महामंत्री कल जाएंगे लखनऊ

15 Oct 2026
विज्ञापन

अमर उजाला पर देखें हिमाचल प्रदेश की हर बड़ी खबर

15 Oct 2026

शराबी पिता ने डेढ़ साल के बेटे को मार डाला

15 Oct 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने पर प्राथमिकी दर्ज

15 Oct 2026

बीएचयू में कुलपति कार्यालय पर तालाबंदी, VIDEO

15 Oct 2026

चमोली: वाण गांव में 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का समापन

15 Oct 2026

हमीरपुर: 200 खिलाड़ियों ने दिए टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और शतरंज के ट्रायल

सीबीडी ग्राउंड में अव्यवस्थाओं का अंबार: बड़ी-बड़ी घास और गंदगी फैली, ऐसे में कैसे होंगे प्रदर्शन?

15 Oct 2026

झंडेवाला देवी मंदिर: नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का भव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

15 Oct 2026

नोएडा लोक मंच ने बेटियों के लिए खोला प्रशिक्षण केंद्र, शिक्षा संग हुनर से बनेंगी आर्थिक रूप से स्वतंत्र

15 Oct 2026

गुरुग्राम: मेट्रो निर्माण की सुस्ती से बढ़ी परेशानी, नाला खोदकर छोड़ा

15 Oct 2026

हरिद्वार: अपर रोड पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीएम, औचक निरीक्षण कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता

15 Oct 2026

गुरुग्राम: प्रशासकीय सचिव ने जटौली अनाज मंडी का दौरा कर बाजरा खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

15 Oct 2026

पलवल: समाधान शिविर में उपायुक्त ने सुनीं जन शिकायतें, दिए समाधान के निर्देश

15 Oct 2026

पलवल: जनौली में लगा उत्थान योजना शिविर, सैकड़ों नागरिकों को मिली जानकारी

15 Oct 2026

वंशिका व दक्ष बने आईबीआर अचीवर, आंखों पर पट्टी बांधकर रचा इतिहास

बलजीत नगर, नेताजी नगर, अशोक विहार और विकास एनक्लेव की गलियों का होगा कायाकल्प, सरोज राठी ने किया शुभारंभ

तीन माह से मांगों की अनदेखी का आरोप, समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

भिवानी में एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों का प्रदर्शन, पोस्ट कैप करने के फैसले का किया विरोध

15 Oct 2026

लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार के हनन के विरोध में 19 को लाल बत्ती चौक पर करेंगे पुतला दहन

15 Oct 2026

तीन साल से ईंधन खर्च बकाया दिलवाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने दिया धरना

15 Oct 2026

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती एवं विद्यार्थी दिवस पर नव पंख के बच्चों को किया प्रेरित

पुरानी रंजिश में लाठी से पीटकर मुकेश की हत्या, वारदात के चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

15 Oct 2026

परमिंदर की हत्या के विरोध में रतिया में फूंका पंजाब सरकार का पुतला

15 Oct 2026

करनाल में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, बारिश के बाद दोपहर में शुरू हुईं स्पर्धाएं

15 Oct 2026

वीडियो: नादौन में रामलीला का मंचन, सीता विदाई का दृश्य देख भावुक हुए दर्शक

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed