Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Mukesh beaten to death with sticks over an old enmity; two suspects arrested within hours of the incident.
{"_id":"6ad0d6c76befb542af075cbd","slug":"video-mukesh-beaten-to-death-with-sticks-over-an-old-enmity-two-suspects-arrested-within-hours-of-the-incident-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में लाठी से पीटकर मुकेश की हत्या, वारदात के चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में लाठी से पीटकर मुकेश की हत्या, वारदात के चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी। खोल थाना पुलिस ने गांव खोल में मुकेश हत्याकांड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ ही घंटों में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव खोल निवासी हिमांशु उर्फ हिल्लू और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने मुकेश और वीर सिंह पर लाठियों से हमला किया था। गंभीर चोट लगने के कारण मुकेश की मौत हो गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल ने वीरवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
बहन के फोन से मिली पिता के घायल होने की सूचना
पुलिस के अनुसार, गांव खोल निवासी नितिन ने शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी बड़ी बहन साक्षी का फोन आया। उसने बताया कि उनके पिता मुकेश झगड़े में घायल हो गए हैं। नितिन तुरंत गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां से मुकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
ट्रॉमा सेंटर में मुकेश ने बेटे को बताया कि गांव के हिमांशु उर्फ हिल्लू और राहुल ने पुरानी रंजिश के चलते उसके और वीर सिंह के साथ लाठियों से मारपीट की थी। इसके बाद मुकेश की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पहले हुआ विवाद, फिर लाठियां लेकर पहुंचे आरोपी
पुलिस पूछताछ के अनुसार, घटना वाले दिन दोपहर करीब 3 बजे मुकेश और वीर सिंह पशुओं के मकान में बैठे थे। इसी दौरान हिमांशु वहां पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। इसके बाद हिमांशु वहां से चला गया।
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे हिमांशु अपने साथी राहुल के साथ लाठियां लेकर दोबारा पहुंचा। दोनों ने मुकेश और वीर सिंह पर हमला कर दिया। हमले में मुकेश को गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
रिमांड पर लेकर जुटाए जाएंगे साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए खोल थाना पुलिस ने हत्या समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल लाठी और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।