{"_id":"6ad0ddda85798db5dc071972","slug":"video-kanpur-allegations-of-extortion-via-vat-notices-investigation-demanded-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वैट की नोटिसों में वसूली करने के लगाए आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वैट की नोटिसों में वसूली करने के लगाए आरोप, जांच की मांग
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को लखनपुर में एसजीएसटी की अपर आयुक्त ग्रेड एक से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इसमें वैट के पुरानी नोटिसों की जांच के बिना भेजने पर रोक लगाने की मांग उठाई। इसके अलावा वैट की नोटिसों में वसूली करने के प्रयास की शिकायत की।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कानपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज बलेचा की फर्म के वैट अवधि के बकाए के मामले में खंड-2 के कर्मचारी ने जमा चालान होने के बावजूद लगभग 1.5 लाख रुपये की मांग का नोटिस भेजा। और ऑनलाइन कर जमा न करने की बात कहकर 1.10 लाख रुपये नकद देने को कहा। कर्मचारी ने जमा धनराशि के चालान की कॉपी निकाल कर नोटिस भेजा। उन्होंने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके साथ वैट अवधि की पुरानी नोटिसों की किसी एक उच्च अधिकारी को नामित कर जांच होने तक सभी नोटिसों से संबंधित कार्यवाही रोकने की मांग की। आरोप लगाया कि ऑडिट के दौरान टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल और ऑनलाइन भुगतान के साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद टोल पर्चियां मांगकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक दीक्षित ने ऑडिट कार्यालय में फर्म के लिए ऑडिट संबंधी मामले में पैसे मांगने और भुगतान न करने पर साक्ष्यों के बावजूद ऑडिट निरस्त करने का आरोप लगाया। अपर आयुक्त ग्रेड एक सान्या छाबड़ा ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विजय गुप्ता गोरे, अजय वाजपेयी, मनीष गुप्ता सलोने, रोशन गुप्ता, संजय भदौरिया मुन्नाराय, महेश सोनी, मनोज गुप्ता, चंद्राकर दीक्षित, केके गुप्ता आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।