{"_id":"6ad0d6c1f894914dbf07a102","slug":"video-effigy-of-punjab-government-burnt-in-ratia-in-protest-against-parminders-murder-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"परमिंदर की हत्या के विरोध में रतिया में फूंका पंजाब सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमिंदर की हत्या के विरोध में रतिया में फूंका पंजाब सरकार का पुतला
रतिया। पंजाब में नशा बेचने वालों का विरोध करने वाले समाजसेवी परमिंदर की हत्या के विरोध में वीरवार देर शाम रतिया के भगत सिंह चौक पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान निर्भय सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है और युवा वर्ग तेजी से इसकी दलदल में फंस रहा है। नशे के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि समाज में नशे के विरुद्ध अभियान चलाने वालों को किसी तरह के भय का सामना न करना पड़े।
प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार से नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने, इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।इस मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी, आईसा के प्रदेश अध्यक्ष रवि रतिया, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य काका सिंह लघुवास और इकबाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के प्रधान सतनाम सिंह लांबा बघा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।