{"_id":"6ae4d0933f6198b1ec0bdfd5","slug":"video-cabinet-minister-inaugurates-the-four-day-kanpur-leather-fair-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय कानपुर लेदर मेला का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय कानपुर लेदर मेला का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
चर्म निर्यात परिषद क्षेत्रीय की ओर से आयोजित चार दिवसीय कानपुर लेदर मेला का शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मोतीझील लॉन में उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कानपुर के चमड़े की पहचान देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। यह उद्योग निर्यात बढ़ाने के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहा है। इसको और विस्तार देने के लिए सरकार प्रयासरत है। चर्म निर्यात परिषद की ओर से लगातार सातवीं बार कानपुर लेदर मेले का आयोजन करना शानदार है। दिवाली के मौके पर इतना बड़ा मेला लगाना कानपुर ही नहीं बल्कि आसपास शहरों के लिए बड़ा मौका है।
परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सचान ने कहा कि मेले का उद्देश्य कानपुर और आसपास के औद्योगिक क्लस्टरों की विनिर्माण क्षमता, कारीगरी, डिजाइन और नवाचार को घरेलू बाजार में पहचान दिलाना है। साथ ही छोटे और मझोले उद्यमियों को अपने ब्रांड की पहचान बनाने और खुदरा कारोबारियों व ग्राहकों से सीधे जुड़ने का मंच उपलब्ध कराना है। इंवेस्ट इन इंडिया, इंवेस्ट इन उत्तर प्रदेश और इंवेस्ट इन कानपुर पर जोर है। वहीं मेला में लेदर फुटवियर, जूते, महिलाओं के बैग, पर्स, वॉलेट, जैकेट, महिला और पुरुषों की सैंडल, बेल्ट और नॉन-लेदर स्लिपर समेत उत्पादों के 46 स्टाल लगाए गए हैं। खास यह है कि यहां निर्यात गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। इससे ग्राहकों को सीधे निर्माताओं के उत्पाद खरीदने का मौका मिल रहा है। परिषद के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में देश से फुटवियर, फुटवियर कंपोनेंट, फिनिश्ड लेदर, सेफ्टी शूज, सैडलरी, ग्लव्स, लेदर गुड्स और गारमेंट्स का निर्यात 41,901.91 करोड़ रुपये रहा। इसमें कानपुर की हिस्सेदारी करीब 16 फीसदी यानी 6,503.14 करोड़ रुपये रही। इस मौके पर राकेश सूरी, विजय कपूर, पल्लवी दुबे आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।