{"_id":"6ae89e540db1130a9808d51e","slug":"video-alignment-of-name-and-address-in-electricity-bill-and-aadhaar-mandatory-for-new-registration-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नए पंजीकरण के लिए बिजली बिल, आधार में नाम-पते का मिलान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नए पंजीकरण के लिए बिजली बिल, आधार में नाम-पते का मिलान जरूरी
जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के लिए सोमवार को सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर हॉल में जीएसटी सीए एसोसिएशन ने कार्यशाला आयोजित की। मुख्य वक्ता सीए प्रखर गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण के लिए बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट और आधार कार्ड में नाम व पते का सही मिलान जरूरी है।
उन्होंने कहा कि वस्तुओं के कारोबार में 40 लाख और सेवाओं में 20 लाख रुपये की टर्नओवर सीमा पार होने पर 30 दिनों के भीतर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ई-कॉमर्स और अंतरराज्यीय आपूर्ति के मामलों में कारोबार के पहले दिन से ही पंजीकरण जरूरी है। व्यवसाय शुरू करते समय सही एचएसएन और एसएसी कोड दर्ज करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि विभागीय स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब सात कार्य दिवसों में पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी है। कारण बताओ नोटिस की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। लगातार छह महीने तक रिटर्न दाखिल नहीं करने पर जीएसटी नंबर खुद रद्द हो सकता है। कार्यशाला में बहुराज्यीय पंजीकरण, डाटा सत्यापन और इनपुट टैक्स क्रेडिट पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर सीए शिशिर शुक्ला, शरद श्रीवास्तव, शैलेश शर्मा, आकाश गुप्ता, राजेश कनोडिया, पद्मेश बाजपेई, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शरद सिंघल, प्रमोद सक्सेना, राजीव गुप्ता, प्रांजल मिश्रा, एन सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।