{"_id":"68597263a9a41c8b810404ac","slug":"video-after-taking-a-four-hour-block-the-work-of-changing-the-panel-on-railway-culvert-started-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मरहला चौराहे पर तीन करोड़ की लागत से बनेगी पुलिस बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरहला चौराहे पर तीन करोड़ की लागत से बनेगी पुलिस बैरक
आवास की समस्या झेल रहे गंगाघाट कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। लगभग तीन करोड़ की लागत से मरहला चौराहे पर 48 पुलिस कर्मियों के रहने के लिए बैरक बनेगी। सोमवार को राजस्व और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने नापजोख कर नौ विस्वा जमीन का चिन्हांकन किया। मृदा परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद शासन को डीपीआर भेजी जाएगी। सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सोमवार को गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा की मौजूदगी में लेखपाल अशोक सैनी, अवनीश तिवारी और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण एजेंसी के सर्वेयर इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार पांडेय ने मरहला चौराहा स्थित सरकारी अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज नौ विस्वा सरकारी जमीन का चिन्हांकन कर नापजोख का कार्य किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।