{"_id":"68ecd1fd28418cc20b0d4f70","slug":"video-video-student-breaks-down-in-tears-on-bu-campus-husband-is-posted-in-itbp-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बीयू कैंपस में फूट-फूट कर रोने लगी छात्रा, पति है आईटीबीपी में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बीयू कैंपस में फूट-फूट कर रोने लगी छात्रा, पति है आईटीबीपी में तैनात
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 03:48 PM IST
प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इस अभियान को लेकर लगातार कार्यक्रम करके बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है है। कैमासन निवासी रोशनी कुमारी पत्नी मनु चौबे इंस्पेक्टर आइटीबीपी का कुलपति कार्यालय के बाहर रो-रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि 2020 में जेआरएफ किया। अब उसे एसआरएफ में अपग्रेड नहीं किया जा रहा है। यूजीसी लगातार उसे अपग्रेडेशन की मांग कर रहा है। रोशनी ने रोते हुए बताया कि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अर्चना और गाइड से कई बार अनुरोध कर चुकी हूं फिर भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। लगातार जून से लेकर अभी तक विश्वविद्यालय के चक्कर काट रही है। कुलपति कार्यालय में भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने बताया कि कई बार विवि कार्यालय के चक्कर काट चुकी हूं।पिछले दिनों वह यहां आई थी तो अचेत होकर के गिर गई थी लेकिन फिर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।