{"_id":"69141ff70e0630734c08d3f1","slug":"video-unity-march-jhansi-city-resonates-with-bharat-mata-ki-jai-and-vande-mataram-2025-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"एकता मार्च: भारत माता की जय और वंदे मातरम से गूंजा झांसी शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता मार्च: भारत माता की जय और वंदे मातरम से गूंजा झांसी शहर
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत भाजपा की ओर से एकता मार्च निकाली गई। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ एकता का संदेश दिया। प्रेमनगर से शुरू हुई यात्रा खातीबाबा चौराहा, भारत माता मंदिर, नंदनपुरा चौराहा, दीनदयाल नगर, गुरुनानक देव चौक, टंडन रोड, सुभाष मार्केट, आर्य कन्या चौराहा होते हुए कारगिल पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। समापन पर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अलग-थलग पड़ी 550 से ज्यादा रियासतों का भारत में विलय कराया और देश को टुकड़ों में बंटने से रोका। महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि देश को सरदार पटेल जैसा व्यक्तित्व मिलना असंभव है, जिन्होंने अपने व्यक्तिगत हित के स्थान पर देशहित को चुना। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, रामनरेश तिवारी, जिला महामंत्री अमित साहू आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।