{"_id":"6a0818e82c774c93de0f1928","slug":"video-traders-upset-by-the-rampant-power-cuts-staged-a-protest-on-the-streets-with-hand-fans-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेतहाशा बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, हाथ वाले पंखों के साथ सड़क पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतहाशा बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, हाथ वाले पंखों के साथ सड़क पर जताया विरोध
भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में सीपरी बाजार के व्यापारियों ने हाथ वाले पंखे लेकर शुक्रवार दोपहर तपती सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सुधार न होने पर आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया।
व्यापारियों ने बिजली विभाग पर मनमानी करने, स्मार्ट मीटर के नाम पर अतिरिक्त धन वसूली करने तथा बिना सूचना के लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया। व्यापारी नेता पंकज शुक्ला कहा कि एक ओर गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती ने और भी ज्यादा परेशान कर रखा है। व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सीपरी बाजार मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिल बढ़कर आ रहे हैं। जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर दिलबाग सिंह भुसारी, कमल मल्होत्रा, रमाकांत पाठक, मनीष अग्रवाल, प्रिंस भुसारी, अनिल बबेले, दीपक भाटिया, बंटी वशिष्ठ, अभिषेक सिंह, मुकेश सेठी, विकास चौरसिया, अमर सोनी, अजीत सेठी, अकील खान, यासीन खान, सोनू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।