{"_id":"6968f83cad3ef769450e9318","slug":"video-jhansi-this-university-is-offering-scholarships-worth-rs-50-crore-dr-ajay-yadav-explains-the-process-2026-01-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: यह यूनिवर्सिटी दे रही पचास करोड़ की स्कॉलरशिप, प्रक्रिया के बारे में बताते डॉ. अजय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: यह यूनिवर्सिटी दे रही पचास करोड़ की स्कॉलरशिप, प्रक्रिया के बारे में बताते डॉ. अजय यादव
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने बृहस्पतिवार को 50 करोड़ रुपये की सीयू-सीईटी स्कॉलरशिप 2026-27 की घोषणा की। रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव ने बताया अब तक दो हजार से अधिक छात्र स्कॉलरशिप से उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। प्रेसवार्ता में रजिस्ट्रार ने बताया करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत से एआई-सपोर्टेड स्मार्ट कैंपस न केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहा है बल्कि प्रदेश को देश के टॉप रिसर्च-इंटेंसिव हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। यूनिवर्सिटी ने 22 मल्टीडिसिप्लेनरी पीएचडी प्रोग्राम की शुरुआत की है। सीयू यूपी ने छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए वर्ल्ड-क्लास हाइटेक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है, जो प्रैक्टिकल एजुकेशन व इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स को बढ़ावा देती हैं। यूनिवर्सिटी का फोकस एआई, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी व इंडस्ट्री रिलेवेंस शिक्षा के साथ इंटीग्रेट करने पर है। युवा उद्यमिता व इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ने ‘कैंपस टैंक’ और ‘सीयू एआई स्पेस’ जैसी पहल शुरू की हैं। छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर देने के लिए विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी और ग्लोबल कंपनियों से एमओयू किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 68 अत्याधुनिक, एआई-सपोर्टेड और इंडस्ट्री-अलाइन्ड अकादमिक प्रोग्राम्स की लांचिंग की है। जिसमें 40 यूजी, 16 पीजी और 12 लैटरल एंट्री प्रोग्राम्स हैं। मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद सीयू यूपी ने देश की पहली निजी एआई-आधारित मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी के रूप में राष्ट्रीय पहचान बनाई है।
असिस्टेंट डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) डॉ. शुभेंदु चक्रवर्ती ने सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लांच करते हुए बताया चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश देती है। इच्छुक वेबसाइट https://cucet.cuchd.in पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी टोल फ्री नं. 18002701411 पर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।