{"_id":"69698a05feaa51f1ec040d83","slug":"video-jhansi-birthday-of-bsp-national-president-mayawati-celebrated-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का मनाया जन्मदिन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 70वें जन्मदिन समारोह में झांसी–चित्रकूट मंडल के प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि प्रदेश सरकार की गरीब, मजदूर और किसान विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। ऐसे में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी सुप्रीमो को सीएम बनाना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। कुंज वाटिका में हुए समारोह में विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करते हुए संगठन को मजबूत करें। झांसी जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले झांसी की चारों सीटें बसपा जीतेगी। मंडल संयोजक मुकेश अहिरवार, मंडल संयोजक भाईचारा अनीश राईन, मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगैया, मानवेंद्र पटेल, कैलाश पाल, मुन्ना पाली, बीके गौतम, जिलाध्यक्ष जालौन बृजेश जाटव आदि ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन साबिर खान व महाराज सिंह पाल ने किया। कार्यक्रम में ठाकुर विपिन सिंह, चंद्रत्रिलोक राजपूत, चंद्रदत्त गौतम, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, मंडल की तीनों जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। नारे लगाकर कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।